Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला मुंबई पुलिस की हिरासत में

पुलिस के अनुसार योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाली महिला फातिमा खान (24) के पास सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री है, लेकिन वह मानसिक

03 Nov 2024

योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला मुंबई पुलिस की हिरासत में

मुंबई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने वाली महिला को एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की टीम ने ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में से हिरासत में लिया है। एटीएस की टीम और मुंबई पुलिस महिला से गहन छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाली महिला फातिमा खान (24) के पास सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री है, लेकिन वह मानसिक रूप से अस्थिर है। फिर भी महिला से पूछताछ की जा रही है और धमकी देने के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

दरअसल, मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रुम को शनिवार शाम को एक धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें कहा गया था कि अगर योगी आदित्यनाथ 10 दिनों के भीतर इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की तरह उन्हें भी मार दिया जाएगा। इसके बाद मुंबई पुलिस ने आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को सतर्क कर दिया। साथ ही इस धमकी की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस को दी गई। इसके बाद एटीएस ने धमकी देने वाली महिला का पता लगाया और उसे उल्हासनगर से हिरासत में ले लिया। इसके बाद महिला को मुंबई लाकर उससे पूछताछ की जा रही है।

एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने पुष्टि की कि उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। वह पुलिस के सवालों का जिस तरह से जवाब दे रही है, उससे लगता है उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है। इसलिए महिला की मनोवैज्ञानिक स्थिति का आकलन करने के लिए उसके मानसिक स्वास्थ्य की जांच करने की योजना बनाई है। इस संदेश के बाद मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला मुंबई
पुलिस के अनुसार योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाली महिला फातिमा खान (24) के पास सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री है, लेकिन वह मानसिक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News